News
Flag hoisting on occasion of Mahashivratri

News
5 बहनों के विशाल प्रभु समर्पण समारोह-Sirsa (HR)

– ब्रह्माकुमारीज आनन्द सरोवर, सिरसा में संस्था की अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी जी तथा अतिरिक्त महासचिव राजयोगी मृत्युंजय जी की पावन उपस्थिति में आयोजित 5 बहनों के विशाल प्रभु समर्पण समारोह में हजारों की संख्या में लोग शामिल
– हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थय मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा जी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
सिरसा- ब्रह्माकुमारीज आनन्द सरोवर में अयोजित विशाल प्रभु समर्पण समारोह में हरियाणा के विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जन सेवा में आजीवन समर्पित होने जा रही पांच बहनों के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया। यह प्रभु समर्पण समारोह संस्था की अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी जी की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थय मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अलावा संस्था के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी मृत्युंजय जी, पंजाब जोन इन्चार्ज राजयोगिनी उत्तरा दीदी जी, बठिण्डा सबजोन इन्चार्ज राजयोगिनी कैलाश दीदी, हिसार से राजयोगिनी रमेश दीदी, करनाल से बी के किरण दीदी, चण्डीगढ़ से बी के अनिता दीदी जी तथा बी जे पी जिला अध्यक्ष श्री शीशपाल कम्बोज जी भी इस मौके विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि नें कहा कि वर्तमान समय आधुनिकता तथा भौतिकता की चकाचैंध भरे वातावरण में समाज सेवा में आजीवन समर्पित होने जा रही ये ब्रह्माकुमारी बहनें युवा पीढ़ी के लिए एक महान आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पारिवारिक, सामाजिक और अन्य हर क्षेत्र में व्यवहारिक जीवन कैसा होना चाहिए, यह सीख इस विश्वविद्यालय से मिलती है और यहां आकर होने वाला शांति का अनुभव मन को बहुत सुकून प्रदान करता है। इस मौके उन्होंने अपनी हार्दिक शुभ भावनाएं व्यक्त करते हुए सभी को बधाई भी दी।
राजयोगिनी सुदेश दीदी जी ने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही सच्चा स्वयंवर और सच्ची शादी है जब इन पवित्र बहनों ने पावर्ती समान अपनी वृत्तियों को पवित्र बनाकर, शिव परमात्मा को अपना जीवन समर्पित कर उन्हें वर लिया है। इन शक्तिशाली बहनों की मानसिक स्थिति भी पार वतन अर्थात परमधाम में स्थित होकर इस संसार से उपराम हो गई है। इन बहनों की यही स्थिति आध्यात्मिक सेवा का श्रेष्ठतम साधन है।
राजयोगी मृत्युंजय जी नें सिरसावासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का यह समारोह प्रभु समर्पण के प्रति प्रेम की एक मिसाल बन गया है, यहां उपस्थित विशाल जनसमूह इस बात का प्रतीक है कि प्रभु समर्पण के प्रति सबके मन में कितनी श्रेष्ठ भावनाएं है। उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब में पांच नदियां अपने पवित्र जल से धरती को सींच कर सबको जीवन प्रदान करती हैं इसी प्रकार ये पांच बहनें ज्ञान की नदियां बनकर खुशी और शांति से हर मन का सींचन करेंगी।
इसके अलावा समारोह में उपस्थित संस्था के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों नें भी अपने भाव रखे और समर्पित हो रही पंचों बहनों को शुभ कामनाएं दी।
इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण पांचों बहनों नें शिवलिंग पर वरमाला डालकार समर्पण की रसम को निभाया और शिव पर समर्पित जीवन से मानव सेवा को आजीवन निभाने का संकल्प किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक बी के चांद बजाज, प्रबुद्ध कलाकारों की संास्कृतिक प्रस्तुतियों तथा नृत्यों नें भी समा बांधा।
News
Sirsa HR: हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी स्वस्थ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण

8 मई सिरसा … हरियाणा प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह जी सैनी सिरसा के ब्रह्माकुमारीज सेवाकेेन्द्र आनन्द सरोवर पहुंचे और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान भटके हुए मनुष्य को सही राह दिखाकर मंजिल तक ले जाने का पुनीत कार्य कर रहा है। उन्होंने नशों मेे ग्रस्त युवाआंें के प्रति चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि नशा विकास कार्य में बहुत बड़ी बाधा है, यह परिवार को समाप्त कर देता है जिसके कारण देश की प्रगति भी रूक जाती है लेकिन ऐसे में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाए जा रहे अभियान अति सराहनीय है।
इसके अलावा ब्रह्माकुमारीज संस्थान की सिरसा जिला के विभिन्न सेवाकेन्द्रों की प्रभारी बी केे बहनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की और माउंट आबू से राजऋषि गोकुल गांव अभियान टीम के मुख्य बी के चन्द्रेश जी और नशामुक्ति अभियान टीम के मुख्य बीके आदित्य जी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
News
BK Shivani Didi Visit to Sirsa-हरियाणा के सिरसा में हुआ बी के शिवानी दीदी का आगमन

कार्यक्रम का आगाज़ स्वागत नृत्य तथा दीप प्रज्वल्न के साथ किया गया। बी के शिवानी दीदी को सुनने के लिए उमड़ी भीड़ में शहर की निम्नलिखित प्रतिष्ठित हस्त्यिां शामिल हुई.
2. उपायुक्त – भ्राता पार्थ गुप्ता जी,
3. पुलिस अधीक्षक – भ्राता अर्पित जैन जी,
4. म्युनिसिपल कमिश्नर बहन किरन सिंह जी,
5. एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एण्ड सेशन जज भ्राता सुमित गर्ग जी
6. ज्युडिशिअल मैजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास भ्राता विशाल शियोकन्द जी, भ्राता आशुतोष जी तथा बहन सलोनी गुप्ता जी।
7. हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के स्टेट सेक्रेटरी भ्राता सुधीर ललित जी
8. प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार,इसके अलावा तीनों सेशन में राजनीतिक नेता, डाॅक्टर्स, एडवोकेटस, शिक्षाविद तथा प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
-
News3 years ago
LIVE 15-11-2022, 11.00am & 05.30pm : BE The Best Version Of Yourself! BK Shivani
-
News3 years ago
LIVE 08-11-22, 11.am & 04.30pm : Inauguration & Golden Jubilee Celebration | BK Jyanti Didi
-
News6 years ago
सिरसा – शांति सरोवर : उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल गणेशी लाल जी ने ब्र.कु. बिन्दू बहन को सिरसा गौरव अवार्ड से किया सम्मIनित
-
News3 years ago
BK Bindu didi ji with honorable Sister Jayanti ,Additional Chief of Brahma kumaris
-
News3 years ago
Shivratri Programme held at Nohria Bazar, Sirsa
-
News6 years ago
BKBindu tying Rakhi to Bro. Makhan Lal Singla ji, MLA, Sirsa
-
News3 years ago
Bk Bindu didi at Bhai Kanhaiya Ashram
-
News3 years ago
Independence Day