Connect with us

News

सिरसा – शांति सरोवर : उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल गणेशी लाल जी ने ब्र.कु. बिन्दू बहन को सिरसा गौरव अवार्ड से किया सम्मIनित

Published

on

सेवा समाचार सिरसा – समाज कल्याण तथा जन जागृति के कार्यों में अहम भूमिका निभाने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की सिरसा शाखा – शांति सरोवर की मुख्य संचालिका ब्र.कु. बिन्दू सिरसा गौरव अवार्ड से सम्मानित
उड़ीसा के राज्यपाल -महामहिम भ्राता गणेशी लाल जी नें  किया सम्मIनित 
सिरसा जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मीडिया फांउडेशन व अग्रिम मीडिया सैंटर के संयुक्त तत्वाधान में गांव मौजदीन में स्थित युवराज फार्म हाउस में ’’सिरसा स्मारिका’’ विमोचन एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उड़ीसा के माननीय राज्यपाल महामहिम प्रो. गणेशी लाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिरसा की सांसद बहन सुनीता दुग्गल जी ने की। राष्ट्रीय चैनल ’’आज तक’’ के डिप्टी एडिटर भ्राता सतेन्द्र चैहान जी इस आयोजन के मुख्य वक्ता रहे।

सिरसा में हुए इस भव्य आयोजन में उक्त संस्थान द्वारा समाज कल्याण के महान कार्य तथा मानव सेवा में समर्पित एवं उतकृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं, चिकित्सकों तथा पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की सिरसा शाखा शांति सरोवर की मुख्य संचालिका ब्र.कु. बिन्दू बहन को माननीय राज्यपाल महामहिम प्रो. गणेशी लाल जी ने सिरसा गौरव के अवार्ड से सम्मानित किया।

News

5 बहनों के विशाल प्रभु समर्पण समारोह-Sirsa (HR)

Published

on

By

– ब्रह्माकुमारीज आनन्द सरोवर, सिरसा में संस्था की अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी जी तथा अतिरिक्त महासचिव राजयोगी मृत्युंजय जी की पावन उपस्थिति में आयोजित 5 बहनों के विशाल प्रभु समर्पण समारोह में हजारों की संख्या में लोग शामिल
– हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थय मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा जी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
सिरसा- ब्रह्माकुमारीज आनन्द सरोवर में अयोजित विशाल प्रभु समर्पण समारोह में हरियाणा के विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जन सेवा में आजीवन समर्पित होने जा रही पांच बहनों के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया। यह प्रभु समर्पण समारोह संस्था की अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी जी की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं  जन स्वास्थय मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अलावा संस्था के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी मृत्युंजय जी, पंजाब जोन इन्चार्ज राजयोगिनी उत्तरा दीदी जी, बठिण्डा सबजोन इन्चार्ज राजयोगिनी कैलाश दीदी, हिसार से राजयोगिनी रमेश दीदी, करनाल से बी के किरण दीदी, चण्डीगढ़ से बी के अनिता दीदी जी तथा बी जे पी जिला अध्यक्ष श्री शीशपाल कम्बोज जी भी इस मौके विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि नें कहा कि वर्तमान समय आधुनिकता तथा भौतिकता की चकाचैंध भरे वातावरण में समाज सेवा में आजीवन समर्पित होने जा रही ये ब्रह्माकुमारी बहनें युवा पीढ़ी के लिए एक महान आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पारिवारिक, सामाजिक और अन्य हर क्षेत्र में व्यवहारिक जीवन कैसा होना चाहिए, यह सीख इस विश्वविद्यालय से मिलती है और यहां आकर होने वाला शांति का अनुभव मन को बहुत सुकून प्रदान करता है। इस मौके उन्होंने अपनी हार्दिक शुभ भावनाएं व्यक्त करते हुए सभी को बधाई भी दी।
राजयोगिनी सुदेश दीदी जी ने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही सच्चा स्वयंवर और सच्ची शादी है जब इन पवित्र बहनों ने पावर्ती समान अपनी वृत्तियों को पवित्र बनाकर, शिव परमात्मा को अपना जीवन समर्पित कर उन्हें वर लिया है। इन शक्तिशाली बहनों की मानसिक स्थिति भी पार वतन अर्थात परमधाम में स्थित होकर इस संसार से उपराम हो गई है। इन बहनों की यही स्थिति आध्यात्मिक सेवा का श्रेष्ठतम साधन है।
राजयोगी मृत्युंजय जी नें सिरसावासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का यह समारोह प्रभु समर्पण के प्रति प्रेम की एक मिसाल बन गया है, यहां उपस्थित विशाल जनसमूह इस बात का प्रतीक है कि प्रभु समर्पण के प्रति सबके मन में कितनी श्रेष्ठ भावनाएं है। उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब में पांच नदियां अपने पवित्र जल से धरती को सींच कर सबको जीवन प्रदान करती हैं इसी प्रकार ये पांच बहनें ज्ञान की नदियां बनकर खुशी और शांति से हर मन का सींचन करेंगी।
इसके अलावा समारोह में उपस्थित संस्था के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों नें भी अपने भाव रखे और समर्पित हो रही पंचों बहनों को शुभ कामनाएं दी।
इस भव्य आयोजन  का मुख्य आकर्षण पांचों बहनों नें शिवलिंग पर वरमाला डालकार समर्पण की रसम को निभाया और शिव पर समर्पित जीवन से मानव सेवा को आजीवन निभाने का संकल्प किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक बी के चांद बजाज, प्रबुद्ध कलाकारों की संास्कृतिक प्रस्तुतियों तथा नृत्यों नें भी समा बांधा।

 

 

 

Continue Reading

News

Sirsa HR: हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी स्वस्थ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण

Published

on

By

हरियाणा के सिरसा जिला के ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र आनन्द सरोवर पहुंचे हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी
स्वस्थ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण थीम को दीप प्रज्ज्वलन कर किया लॉंच

8 मई सिरसा … हरियाणा प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह जी सैनी सिरसा के ब्रह्माकुमारीज सेवाकेेन्द्र आनन्द सरोवर पहुंचे और  सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान भटके हुए मनुष्य को सही राह दिखाकर मंजिल तक ले जाने का पुनीत कार्य कर रहा है। उन्होंने नशों मेे ग्रस्त युवाआंें के प्रति चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि नशा विकास कार्य में बहुत बड़ी बाधा है, यह परिवार को समाप्त कर देता है जिसके कारण देश की प्रगति भी रूक जाती है लेकिन ऐसे में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाए जा रहे अभियान अति सराहनीय है।
उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के इस वर्ष के थीम  ’’आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज ’’ को दीप प्रज्ज्वलन  करके लॉन्च किया। मुख्यमंत्री जी ने इस मौके पौधारोपण कर   नशामुक्त जीवन अभियान के तहत पूरे जिले में चलाए जा रहे रथ का भी अवलोकन किया।
इस मौके राजयोगिनी बिन्दु बहन जी ने  मुख्यमंत्री  जी का आनन्द सरोवर में पहुंचने पर आभार प्रकट किया और संस्था द्वारा हो रही गतिविधियों से अवगत कराया।  उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान मानव को शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक रूप से विकसित कर सम्पूर्ण मानव बनाने हेतु समर्पित है यहां बाहरी स्वच्छता के साथ साथ आंतरिक शुद्धिकरण हेतु विशेष अभियान आदि चलाकर जन जन को जागरूक किया जाता है।
कार्यक्रम में बी जे पी के श्री गोबिन्द काण्डा जी, श्री अशोक तंवर जी, महामंत्री श्री सुरेंन्द्र पूनिया जी, वरिष्ठ नेता श्री जगदीश चोपड़ा जी, जिला प्रभारी श्री वेद फूूूलां जी, जिला अध्यक्ष बहन निताशा सिहाग जी, श्री हनुमान कुण्डू जी भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए ।
इसके अलावा ब्रह्माकुमारीज संस्थान की सिरसा जिला के विभिन्न सेवाकेन्द्रों की प्रभारी बी केे बहनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की और माउंट आबू से राजऋषि गोकुल गांव अभियान टीम के मुख्य बी के चन्द्रेश जी और नशामुक्ति अभियान टीम के मुख्य बीके आदित्य जी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
Continue Reading

News

BK Shivani Didi Visit to Sirsa-हरियाणा के सिरसा में हुआ बी के शिवानी दीदी का आगमन

Published

on

By

हरियाणा के सिरसा में पहली बार हुआ बी के शिवानी दीदी का आगमन, एम पी, डी सी, एस पी, म्युनिसीपल कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट एण्ड सैशन जज, तथा वरिष्ठ पत्रकारों सहित हजारों की संख्या में उमड़ा जन सैलाब
नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित, अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता बी के शिवानी दीदी के सिरसा में प्रथम आगमन पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस विशाल आयोजन में मैजिकल पावर आॅफ थाॅट्स, बी द बैस्ट वरसन आॅफ युअरसैल्फ तथा फीलिंग ग्रेट नो मैटर वट विषयों पर तीन अलग अलग सत्रों में शिवानी दीदी ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का आगाज़ स्वागत नृत्य तथा दीप प्रज्वल्न के साथ किया गया। बी के शिवानी दीदी को सुनने के लिए उमड़ी भीड़ में शहर की निम्नलिखित प्रतिष्ठित हस्त्यिां शामिल हुई.
1.सांसद बहन सुनीता दुग्गल जी,
2. उपायुक्त – भ्राता पार्थ गुप्ता जी,
3. पुलिस अधीक्षक – भ्राता अर्पित जैन जी,
4. म्युनिसिपल कमिश्नर बहन किरन सिंह जी,
5. एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एण्ड सेशन जज भ्राता सुमित गर्ग जी
6. ज्युडिशिअल मैजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास भ्राता विशाल शियोकन्द जी, भ्राता आशुतोष जी तथा बहन सलोनी गुप्ता जी।
7. हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के स्टेट सेक्रेटरी भ्राता सुधीर ललित जी
8. प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार,इसके अलावा तीनों सेशन में राजनीतिक नेता, डाॅक्टर्स, एडवोकेटस, शिक्षाविद तथा प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Continue Reading

Brahma Kumaris News